Endoscopy या Colonoscopy: आपको कौन सी जाँच चाहिए?
Endoscopy (Upper GI Endoscopy) में मुँह के रास्ते खाने की नली, पेट और छोटी आँत के शुरुआती हिस्से की जाँच होती है। Colonoscopy में...
एसिडिटी, गैस और गैस्ट्राइटिस
ज़्यादातर एसिडिटी खान-पान और आदतें बदलने से ठीक हो जाती है। लेकिन अगर एसिडिटी के साथ निगलने में दिक्कत, वज़न घटना, उल्टी, काला मल, खून की कमी हो, 45 की उम्र के बाद पहली बार शुरू हुई हो या 2 से 3 हफ़्ते इलाज के बाद भी आराम न मिले, तो Gastroenterologist से जाँच कराएँ, आमतौर पर Endoscopy से।
इनमें से कोई भी लक्षण हो तो केमिस्ट से एसिडिटी की गोली लेकर खाते न रहें। Gastroenterologist को दिखाएँ। आपको Endoscopy की ज़रूरत पड़ सकती है, जो 10 से 15 मिनट की आसान जाँच है।
एसिडिटी में सीने में जलन वाला दर्द आम है, लेकिन दिल का दर्द भी ऐसा ही लग सकता है। अगर सीने के दर्द के साथ पसीना आए, साँस फूले, बाएँ हाथ या जबड़े में दर्द हो या बेहोशी लगे, तो तुरंत अस्पताल की इमरजेंसी में जाएँ, ख़ासकर अगर आपको डायबिटीज़ या हाई BP है या आप सिगरेट पीते हैं।
जाँच और दवाओं के बारे में जानने के लिए पूरी जानकारी पढ़ें: एसिडिटी और GERD का इलाज।