रोज़ एसिडिटी? 7 ख़तरे के लक्षण जिन्हें नज़रअंदाज़ न करें
ज़्यादातर एसिडिटी खान-पान और आदतें बदलने से ठीक हो जाती है। लेकिन अगर एसिडिटी के साथ निगलने में दिक्कत, वज़न घटना, उल्टी, काला मल,...
अगर पेट की परेशानी 2 से 3 हफ़्ते से ज़्यादा चले, बार बार लौटे, या साथ में पीलिया, उल्टी या मल में खून, वज़न घटना, निगलने में दिक्कत या तेज़ दर्द जैसे ख़तरे के लक्षण हों, तो Gastroenterologist को दिखाएँ। Gastroenterologist वह डॉक्टर है जिसने पेट, आँत, लिवर और पैंक्रियाज़ की बीमारियों में सुपर स्पेशियलिटी (DM) की ट्रेनिंग ली हो।
Gastroenterologist पहले जनरल मेडिसिन (MD) की पढ़ाई करते हैं और फिर Gastroenterology में सुपर स्पेशियलिटी (DM) करते हैं। वे खाने की नली, पेट, आँतों, लिवर, पित्ताशय, पित्त की नली और पैंक्रियाज़ की बीमारियों का इलाज करते हैं, और Endoscopy, Colonoscopy, ERCP और Fibroscan जैसी जाँचें करते हैं।